डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट में गुरुवार को एसीआईसी–एसआईआईसी (अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर–एसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर) का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के सचिव विनय शंकर पांडेय, आईएएस ने कहा कि एसआरएचयू में नवाचार केंद्र की स्थापना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम कदम है।
विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्किल सेंटर में बने एसीआईसी–एसआईआईसी के नए भवन का उद्घाटन सचिव विनय शंकर पांडेय, एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना और कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने इनोवेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है और इसके लिए स्टार्टअप, नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एसआरएचयू द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मंच का लाभ उठाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ें।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि स्टार्टअप की सफलता के लिए समुदाय से जुड़ाव बेहद आवश्यक है। विश्वविद्यालय स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार को प्रोत्साहित करेगा और युवाओं को उद्यमिता के लिए सशक्त बनाएगा। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि एसआरएचयू विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। अटल इनोवेशन मिशन के कार्यक्रम निदेशक परमित दास और डॉ. अमजद हुसैन ने भी नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करने पर जोर दिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post