Saturday, April 11, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या उड़ानों की पहल, एयरलाइंस पर फैसला निर्भर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था।

Crime Patrol by Crime Patrol
April 11, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
0
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सम्पर्क बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।

उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइनें अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और अपने प्रचालन और वाणिज्यिक सरोकारों के आधार पर बाजारों और मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने बताया है कि किसी भी हवाईअड्डे के लिए या हवाईअड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी अनुसूचित घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Liquor Shop

रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अनियमितताओं का खुलासा

April 11, 2026
Dumper

अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला

April 11, 2026
Gaushala

टिहरी में गौशाला पर सवाल: गौवंश की मौत और दुर्व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश

April 11, 2026
Police

देहरादून: बस चालक से मारपीट पर हंगामा, छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन

April 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार राज्य हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे राज्य के लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या से सीधे सम्पर्क स्थापित हो सकेगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अनियमितताओं का खुलासा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

ABVP

देहरादून में अभाविप का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

4 months ago
gas refilling

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त; 34 सिलेंडर जब्त

7 months ago
disasters

आपदाओं के लिए अनियंत्रित विकास व पर्यावरण से छेड़छाड़ जिम्मेदार: भाजपा

7 months ago
cycle marathon

SRHU में ‘मूवाथॉन 2026’ का जोश, साइकिल मैराथन का आयोजन

1 month ago

FOLLOW US

    BROWSE BY CATEGORIES

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    POPULAR NEWS

    • Chadi Yatra

      मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

      0 shares
      Share 0 Tweet 0
    Crime Patrol Logo

    Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या उड़ानों की पहल, एयरलाइंस पर फैसला निर्भर
    • रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अनियमितताओं का खुलासा
    • अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला

    Category

    • Blog
    • अपराध
    • अर्थव्यवस्था
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • त्‍योहार
    • दिल्ली
    • दुर्घटना
    • देहरादून
    • धार्मिक
    • पर्यटन
    • पुलिस
    • फैशन
    • मनोरंजन
    • राजनीती
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार
    • विश्व
    • शिक्षा
    • हेल्थ

    Recent News

    Liquor Shop

    रामनगर में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग और अनियमितताओं का खुलासा

    April 11, 2026
    Dumper

    अलकनंदा में फंसा डंपर, SDRF ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला

    April 11, 2026
    • About
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact
    • Disclaimer

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    No Result
    View All Result
    • उत्तराखंड
    • राजनीती
    • हेल्थ
    • विश्व
    • रोजगार
    • मनोरंजन
    • फैशन
    • पर्यटन
    • धार्मिक
    • त्‍योहार
    • अर्थव्यवस्था
    • अपराध

    © 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In