इसे भी पढ़ें
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सचिव पर्यटन को Uttarakhand Tourism Development Board के माध्यम से टिहरी लेक और आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन विकास हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने को कहा।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि भारत सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में शामिल किया जाए। इसके लिए अनुभवी कंसलटेंट की नियुक्ति कर व्यापक पर्यटन मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
उन्होंने टिहरी लेक के चारों ओर रिंग रोड निर्माण में तेजी लाने, प्रस्तावित सी-प्लेन योजना के साथ कम से कम दो हेलीपैड विकसित करने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास से टिहरी लेक को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। साथ ही ऋषिकेश मुनि की रेती और लोहाघाट (चम्पावत) के पर्यटन विकास प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने को कहा, ताकि योजनाओं को समयबद्ध स्वीकृति मिल सके।












Discussion about this post