देहरादून पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए सख्त अभियान छेड़ दिया है। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी है और इसका असर भी साफ नजर आ रहा है।
दून पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

यही वजह है कि इस साल, 2025 के शुरुआती 8 महीनों में, यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई 50% तक बढ़ गई है। वही बात करें 2024 की तो उसकी तुलना में 2025 के “आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 336% की वृद्धि हुई है। खतरनाक ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और रेडलाइट जम्प जैसे मामलों में पिछले साल की तुलना में दोगुनी कार्रवाई की गई। वही बात करें। कुल चालान की तो 2024 में 88,025 चलान हुए। जबकि 2025 में (अगस्त तक): 1,25,544 चलान हुए।

यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार पुलिस का अभियान कहीं ज्यादा सख्त रहा है। सबसे ज्यादा मामले रेड लाइट जम्प और ओवरस्पीडिंग के रहे। रेड लाइट जम्प करने वालों के खिलाफ 31,000 से ज्यादा चालान हुए,
जबकि ओवरस्पीडिंग पर 22 हज़ार से अधिक कार्रवाई दर्ज की गई।
दून पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग दें। सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि आपकी और दूसरों की जिंदगी की रक्षा है।
तो याद रखिए आपका जीवन अनमोल है।
यातायात नियमों का पालन कीजिए और सुरक्षित रहिए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post