देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम सिंह ‘श्याम’ की खंडकाव्य कृति ‘उर्वशी’ पुस्तक का लोकार्पण एवं परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. इंदु कुमार पांडेय ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए इसे भारतीय काव्य परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण कृति बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ. सविता मोहन ने की। अतिथि वक्ताओं डॉ. विद्या सिंह और मदन चन्द्र शर्मा ने कृति के साहित्यिक एवं दार्शनिक पक्षों पर विचार रखे। संचालन भगवान प्रसाद घिल्डियाल ने किया तथा स्वागत चन्द्रशेखर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी और साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post