मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पहलें खेलों को बढ़ावा देने के साथ सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी सहायक होती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होती है।
स्मारिका में प्रकाशित लेखों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह प्रयास अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post