भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत देहरादून के यूनियन बैंक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक की राजपुर रोड की शाखा में आयोजित किया गया। जिसमे निदेशक, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग दिल्ली ने सहभाग किया। यह अभियान एक नवंबर से तीस नवंबर तक चलेगा।
जिसमे अब पेंशनभोगियों को ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही जमा करा सकेंगे। जिससे पेंशनभोगियों को इस से काफी सुविधा होगी। क्योंकि पहले पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक में ही आकर जमा करते थे। अब कही ना कही इस डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के माध्यम से पेंशनभोगियों को बैंक में आने से राहत मिलेगी। और परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
दिव्य एबी, निदेशक पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग दिल्ली
डॉ काशीनाथ ओझा, पेंशनभोगी
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post