
चंपावत। विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
देवीधुरा हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक छोलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की छोलिया प्रस्तुति ने माहौल को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंग दिया।
मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित बग्वाल मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post