उत्तराखंड में शहरी अवसंरचना विकास को गति देने के लिए HUDCO के क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून और शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड सरकार के बीच अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं UIWIN के अंतर्गत महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
एमओयू के तहत राज्य में शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए बैंक योग्य विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Bankable DPR) तैयार करने, क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण और UCF के अंतर्गत परियोजनाओं के वित्तपोषण में सहयोग किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य राज्य के अर्बन लोकल बॉडीज (ULBs) की परियोजना तैयार करने और वित्तीय संसाधन जुटाने की क्षमता को मजबूत करना है। साथ ही व्यवहार्य और सतत शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
एमओयू पर शहरी विकास निदेशालय की ओर से निदेशक विनोद कुमार गोस्वामी, आईएएस ने तथा HUDCO की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख, HUDCO क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार, शहरी विकास विभाग और HUDCO देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों के अनुसार, यह समझौता उत्तराखंड में UCF और UIWIN के माध्यम से परियोजना विकास, संस्थागत क्षमता निर्माण और वित्तपोषण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post