
राजधानी देहरादून के नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने विभिन्न वार्डों से मनोनीत करीब 20 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि पहले नगर निगम में करीब 100 पार्षद थे, लेकिन अब इन मनोनीत पार्षदों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 120 हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहते हैं। ऐसे में उनके नगर निगम से जुड़ने से न केवल निगम की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि शहर के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में भी आसानी होगी। मेयर ने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद आपसी समन्वय के साथ देहरादून के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post