
राजधानी देहरादून में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें खानपुर के पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। दिव्य प्रताप ने कथित रूप से उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उनके साथ मौजूद गनर राजेश सिंह ने यशोवर्धन की शर्ट पर लगे तिरंगे पर लात मारकर मामला और गंभीर बना दिया।
तहरीर के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब पैसेफिक मॉल के पास यशोवर्धन की कार को ओवरटेक करने की कोशिश हुई, लेकिन सड़क संकरी होने से यह संभव नहीं हो पाया। मसूरी डायवर्जन के पास सफेद लैंड क्रूज़र और बोलेरो ने उनकी कार को टक्कर मारकर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
राजपुर थाना पुलिस ने दिव्य प्रताप सिंह और गनर पर मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना और शस्त्र प्रदर्शन सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बोलेरो वाहन को सीज कर लिया गया है और लैंड क्रूज़र की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। पूरे मामले में गनर को निलंबित कर दिया गया है। SSP ने मामले की मॉनिटरिंग स्वयं करने की बात कही है, जबकि पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post