
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में वन्य जीव और मानव संघर्ष अब भयावह रूप लेता जा रहा है। आए दिन भालू के हमले लोगों की जान ले रहे हैं, वहीं वन विभाग भी इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इसी से आक्रोशित होकर राजधानी देहरादून में वन मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने घेराव किया।
वन मुख्यालय में धरने पर बैठे गणेश गोदियाल ने इस दौरान कहा कि जहां मैदानी जिलों में हाथी, नीलगाय मानव संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वही पर्वती क्षेत्रों में बाघ, भालू, बंदर लोगों की संपत्ति व जान माल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के कोठी गांव में भालू के हमले में हुई महिला की मौत और वीरों खाल पौड़ी में भालू द्वारा सैकड़ो पालतू पशुओं को निवाला बनाए जाने की बात को लेकर कहा कि इन सब घटनाओं को रोकने में वन विभाग पूरी तरह असफल नजर आ रहा है और जान माल की क्षति बदस्तूर जारी है।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post