
उत्तरकाशी में जिला प्रेक्षागृह में जिला अग्रणी बैंक के तत्वावधान में एक दिवसीय “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान का शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान और मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
शिविर में जिन खाताधारकों की धनराशि अन्क्लेम्ड थी, उन्हें चेक वितरित किए गए। जिले में लगभग 177 खाताधारकों की कुल 13 करोड़ रुपये की राशि अन्क्लेम्ड है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कई बार दस्तावेजों की कमी या जानकारी के अभाव के कारण पैसे वर्षों तक निष्क्रिय रहते हैं।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को उनकी पूंजी और अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, अपने दस्तावेज़ों की जाँच करवाई और अनक्लेम्ड धनराशि संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। बैंक अधिकारियों ने बताया कि यह जनजागरूकता अभियान अक्टूबर से दिसंबर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है।
Reported By: Gopal Nautiyal













Discussion about this post