
देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत एक बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन और उसकी सहयोगी त्यूनी निवासी रीना चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र बनवाकर नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार ममून हसन ने सचिन चौहान के नाम से आधार, पैन सहित कई फर्जी दस्तावेज बनवा रखे थे और इसी पहचान पर शहर के एक क्लब में बाउंसर का काम कर रहा था। रीना ने अपने परिचितों की मदद से ये दस्तावेज तैयार करवाए थे।
जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान फेसबुक पर हुई थी और ममून 2019, 2020 व 2021 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आता रहा। वर्ष 2022 में दोनों अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर बांग्लादेश गये और वहीं निकाह करने के बाद फिर अवैध तरीके से भारत लौट आए।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post