
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।
कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से पथरियापीर एवं गढ़ी कैंट पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन योजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेयजल आम जनता की मूलभूत आवश्यकता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।
बैठक में जल निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post