सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है, कि
गर्म कपड़े पहनें और शरीर को ठंड से बचाकर रखें। तथा गुनगुना पानी पिएं और सूप, काढ़ा जैसे गर्म तरल पदार्थ लें। और विटामिन-C युक्त फल और हरी सब्जियां आहार में शामिल करें।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। अपने हाथों की नियमित सफाई रखें और पर्याप्त नींद लें।
डॉ नरेंद्र बिष्ट, उप चिकित्सा अधीक्षक दून मेडिकल देहरादून
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post