
हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में कथित तौर पर चल रहे नशे और अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। समाजसेवी हेमंत साहू अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजपुरा क्षेत्र में लंबे समय से नशे और सट्टे की गतिविधियां चल रही हैं, जिससे युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान चौकी पुलिस पर भी लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए।
हेमंत साहू ने कहा कि तीन दिन पहले भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में चल रही कथित अवैध गतिविधियों की जानकारी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग की कि नशे और अवैध सट्टे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
वहीं मामले में एसपी सिटी ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और जांच के आधार पर जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विजेंद्र सिंह चौहान स्थानीय
हेमंत साहू सामाजिक कार्यकर्ता
मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post