उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व पर क्लब परिसर में हर्षाेल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं सिख समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बलविंद्र सिंह इतिहासकार व कथावाचक ने लोहड़ी पर्व का इतिहास रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डी.एस. मान ने लोहड़ी पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक जुनून डांस गु्रप के बच्चों ने नृत्य किया। इसके साथ ही अलाव के साथ लोहड़ी की रस्में निभाई गईं। सभी लोगों ने रेवड़ी, मूंगफली और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों का कार्यस्थल ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक मंच भी है, जहां इस तरह के सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों से आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, सांस्कृतिक समिति की संयोजका मीना नेगी व सिख समुदाय के अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया..
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post