उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी कमलेश उपाध्याय द्वारा 31st एवं नववर्ष के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, नशे, मादक पदार्थों तथा संदिग्ध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप तोमर के नेतृत्व में मनेरी पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाकर चैकिंग अभियान चलाते बीते रात्रि (मंगलवार) को भटवाड़ी/मल्ला से सिल्ला गांव जाने वाले मार्ग से रजनीश राणा (21) निवासी पिलंग को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
युवक के कब्जे से 602 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक चरस को इकट्ठा कर थर्टी फर्स्ट व नववर्ष के दौरान अच्छे मुनाफे में बेचने के फिराक में था, मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
SI निखिल देव चौधरी, चौकी इंचार्ज भटवाड़ी
सिपाही सन्दीप भट्ट
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post