हालही में उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड को खत्म करने के बाद राज्य सरकार द्वारा अब मॉडर्न मदरसे बनाने की ओर अग्रसर होकर कार्य करने का फैसला लिया है___इस क्रम में उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री धामी गंभीरता से कार्य कर रहे है_
शम्स ने कहा कि मदरसा बोर्ड के दौरान बच्चों को शिक्षा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब मदरसों में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा की किताबें पढ़ाई जाएंगी और नियमित समय सारिणी होगी__उन्होने कहा कि इससे न केवल बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का देवत्व भी बरकरार रहेगा।
शादाब शम्स, वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष, उत्तराखंड।
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post