
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर देहरादून में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान Naveen Mahajan ने राजस्थान में हाल ही में सम्पन्न SIR के अनुभव साझा करते हुए विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों, सभी जनपदों के डिप्टी डीईओ/अपर जिला अधिकारियों तथा NLMT और SLMT प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में अब तक 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिन बूथों पर कार्य धीमा है, वहां संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post