
चमोली जिले की नीति घाटी को जोड़ने वाली ज्योतिर्मठ-नीति बोर्डर सड़क पर तमक नाले में वाहनों की आवाजाही हुई सुचारू। BRO नेतमक नाले में क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर बनाया वैकल्पिक मार्ग।
BRO ने रिकॉर्ड समय में बनाया वैकल्पिक पुल, रविवार तड़के की मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ गया था तमक पुल,वैकल्पिक पुल के बनने से ऋतु प्रवासी नीति मलारी बोर्डर पर यातायात हुआ बहाल, नीति हाई वे के बाधित होने से नीति घाटी के दो दर्जन गांवों के 5000से अधिक की आबादी हुई थी प्रभाहित, वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से नीति घाटी में जन जीवन हुआ सामान्य, घाटी के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह राणा ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारी ऋतु प्रवासी नीति मलारी घाटी की लाइफ लाईन मलारी हाई वे के सुचारु होने के बाद ऋतु प्रवासी सीमांत गांवों के ग्रामीणों ने खुशी जताई है,साथ ही बड़ा होत्ती लफ़तल,नीति वैली बोर्डर से लौट रहे चरवाहों के भेड़ बकरियों के झुंड को भी तराई छेत्र की ओर रुख करने में अब आसानी होगी,,,,
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post