Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सहसपुर में महिलाओं को मिला रोजगार का नया ठिकाना, स्वयं सहायता समूहों के केंद्र का शुभारंभ

Crime Patrol by Crime Patrol
September 16, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, रोजगार
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
employment
2
VIEWS

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला प्रशासन की पहल पर वर्षों से बंद पड़े केंद्र को पुनर्जीवित कर अब ‘आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। फेडरेशन से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं।

केंद्र में महिलाओं को सिलाई, जूट बैग और कपड़े की थैलियां बनाने का प्रशिक्षण और रोजगार मिलेगा। पर्यावरण अनुकूल जूट एवं कपड़े के उत्पाद सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने में भी मददगार होंगे। सामूहिक उत्पादन के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी आय बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें

Ex-servicemen

पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ

September 16, 2026
Media team

गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

September 16, 2026
hackathon

उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

September 16, 2026
AIIMS Rishikesh

एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 2 लाख नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

September 16, 2026

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के पुराने और अनुपयोगी भवन को मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर विभिन्न विभागों के समन्वय से पुनर्जीवित किया गया है। जिला उद्योग केंद्र, एनआरएलएम और खादी ग्रामोद्योग सहित संबंधित विभागों के कन्वर्जेंस से यहां उत्पादन इकाई स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं इस केंद्र में उच्च गुणवत्ता के बैग तैयार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ‘लखपति दीदी’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सहसपुर में शुरू की गई इस पहल को प्रदेश के अन्य जनपदों में भी लागू किया जाएगा। अन्य जिलों के अधिकारियों को इस केंद्र का अध्ययन कर इसी तर्ज पर उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश में करीब सवा पांच लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनमें तीन लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। शेष महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की कई लखपति दीदियां अब ‘करोड़पति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि महिला समूहों को तकनीकी ज्ञान, उद्यमिता विकास और बाजार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए आईआईएम काशीपुर के साथ एमओयू किया गया है। आईआईएम काशीपुर इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में महिलाओं को तकनीकी सहयोग देगा, जबकि सरकार की ओर से आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भविष्य में केंद्र की गतिविधियों को केवल बैग निर्माण तक सीमित नहीं रखा जाएगा। क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से विद्यालयी बच्चों की यूनिफॉर्म के साथ पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की वर्दियां तैयार करने की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को इसी मॉडल पर एक अन्य उत्पादन इकाई स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने बताया कि सहसपुर स्थित सामान्य सुविधा केंद्र कई वर्षों से संचालित नहीं हो रहा था। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मशीनें उपलब्ध कराकर यहां समेकित उत्पादन इकाई विकसित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार की परिकल्पना के अनुरूप जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के कन्वर्जेंस और जिला योजना के सहयोग से केंद्र को पुनर्जीवित किया है। स्थानीय क्लस्टर लेवल फेडरेशन के साथ एमओयू कर इकाई उसे हस्तांतरित की गई है। केंद्र में महिलाओं ने उत्पादों का निर्माण भी शुरू कर दिया है।

सीडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, उत्पादन, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। वहीं, महिला लाभार्थियों ने कहा कि केंद्र के संचालन से उन्हें अपने क्षेत्र में ही नियमित आजीविका का अवसर मिला है। आधुनिक मशीनों और सामूहिक कार्य व्यवस्था से वे बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद तैयार कर पा रही हैं। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि इस पहल से उनके आत्मविश्वास और पारिवारिक आय में वृद्धि होगी तथा वे आर्थिक रूप से अधिक स्वावलंबी बन सकेंगी।

Reported By: Arunm Sharma

Previous Post

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Next Post

एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 2 लाख नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

Next Post
AIIMS Rishikesh

एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 2 लाख नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

hackathon

उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा नया रूप, CMP-2024 पर मंथन

6 months ago
Fake News

आपदा में अवसर ढूंढते आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग

1 year ago
River

कोसी नदी में नहाने वालों पर प्रशासन सख्त, 17 वाहनों के चालान

3 months ago
देहरादून: मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा, जल निगम अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश

देहरादून: मसूरी विधानसभा में विकास कार्यों की समीक्षा, जल निगम अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ
  • गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर
  • उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Ex-servicemen

पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ

September 16, 2026
Media team

गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol