Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 2 लाख नकद और फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

Crime Patrol by Crime Patrol
September 16, 2026
in उत्तराखंड, रोजगार
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
AIIMS Rishikesh
1
VIEWS

ऋषिकेश। एम्स किच्छा में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये वसूलने वाले कथित गिरोह का एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने गोपनीय रणनीति के तहत बैराज रोड पर स्टिंग ऑपरेशन कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी क्रेटा वाहन में बैठकर अभ्यर्थियों से नौकरी के नाम पर पैसे का लेन-देन कर रहे थे।

एम्स प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग निर्माणाधीन एम्स किच्छा में विभिन्न पदों पर फर्जी भर्ती का झांसा देकर अभ्यर्थियों से रकम ऐंठ रहे हैं। सूचना के बाद एम्स प्रशासन और सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से आरोपियों को पकड़ने की योजना तैयार की। जानकारी मिली थी कि आरोपी बैराज रोड पर अभ्यर्थियों को फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर सौंप रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Ex-servicemen

पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ

September 16, 2026
Media team

गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

September 16, 2026
hackathon

उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

September 16, 2026
employment

सहसपुर में महिलाओं को मिला रोजगार का नया ठिकाना, स्वयं सहायता समूहों के केंद्र का शुभारंभ

September 16, 2026

इसके बाद एम्स सुरक्षा विभाग की इंटेलिजेंस टीम ने जाल बिछाया और अपने एक कर्मचारी को नौकरी की मांग करने वाले अभ्यर्थी के रूप में आरोपियों के पास भेजा। जालसाजी की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।

नर्सिंग ऑफिसर और MTS के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अभ्यर्थियों के नाम पर जारी किए गए फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए। इनमें एक नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और दूसरा मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए तैयार किया गया था। टीम ने आरोपियों के कब्जे से अभ्यर्थियों से वसूले गए दो लाख रुपये नकद भी बरामद किए।

एम्स के उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट अनिल चंद्र ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के रहने वाले हैं। सुरक्षा विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को उनके क्रेटा वाहन और बरामद फर्जी दस्तावेजों के साथ एम्स ऋषिकेश की पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया है।

एम्स ने युवाओं से की सतर्क रहने की अपील

एम्स ऋषिकेश प्रशासन ने युवाओं से नौकरी के नाम पर बिचौलियों और एजेंटों के झांसे में नहीं आने की अपील की है। संस्थान के पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने बताया कि एम्स ऋषिकेश और संस्थान के सेटेलाइट सेंटर एम्स किच्छा में सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता के आधार पर की जाती है।

उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक जानकारियां संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहती हैं। यदि कोई व्यक्ति नियुक्ति पत्र दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है या नौकरी लगाने का दावा करता है, तो इसकी सूचना तत्काल एम्स प्रशासन अथवा पुलिस को दी जानी चाहिए।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सहसपुर में महिलाओं को मिला रोजगार का नया ठिकाना, स्वयं सहायता समूहों के केंद्र का शुभारंभ

Next Post

उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

Next Post
hackathon

उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

Media team

गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Press Club

उत्तराखंड क्रांति दल ने 2027 में सरकार बनाने का किया दावा

7 months ago
Meet

उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्रियों ने कृषि सहयोग और नवाचार पर चर्चा की

5 months ago
school room

27 भैंसों को स्कूल के कमरे में किया बंद

1 year ago
Badrinath Dham

श्री बदरीनाथ धाम में पंचपूजा के साथ कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ
  • गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर
  • उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेगा 90 दिन का हैकाथॉन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Ex-servicemen

पूर्व सैनिकों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, नेगी बोले- अधिकारों की लड़ाई में मोर्चा साथ

September 16, 2026
Media team

गेवरा खदान में मीडिया दल ने देखा खनन का आधुनिक मॉडल, उत्पादन के साथ सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol