राजधानी में डोईवाला पुलिस ने नकरौंदा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
कोतवाल प्रदीप राणा के अनुसार, कुछ दिन पहले नकरौंदा निवासी जियालाल के घर में उस समय चोरी हुई थी जब परिवार समारोह में गया हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए थे, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
चेकिंग के दौरान हर्रावाला बैरियर पर पुलिस ने एक बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी में चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने Raipur क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक को भी सीज कर दिया है।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post