उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के शनिवार के मुकाबलों में दून सुपर किंग और दून चैलेंजर्स ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में दून सुपर किंग ने दून चैंपियन को 31 रनों से मात दी। सुपर किंग की ओर से सोहन परमार (34), शैलेन्द्र सेमवाल (22) और अन्य खिलाड़ियों ने टीम को 149/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गेंदबाजी में सुरेन्द्र सिंह डसीला ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। जवाब में दून चैंपियन की टीम 118/8 तक ही पहुंच सकी।
दूसरे मुकाबले में दून चैलेंजर्स ने दून लायंस को 25 रनों से हराया। चैलेंजर्स ने ठाकुर नेगी के 55 रन और अन्य बल्लेबाजों के योगदान से 166/5 रन बनाए। गेंदबाजी में भी नेगी, कुलदीप रावत, संजय घिल्डियाल और संदीप ने 2-2 विकेट लेकर लायंस को 141/8 पर रोक दिया। आज के प्लेयर ऑफ द मैच दून सुपर किंग के सुरेन्द्र सिंह डसीला और दून चैलेंजर्स के ठाकुर नेगी घोषित हुए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post