चमोली, तहसील सभागार थराली में आगामी नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर पड़ाव समिति के अध्यक्षों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार अक्षय पंकज ने कहा कि नंदा राजजात को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए इन बचे दस महीनों में हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगें, उन्होंनें पड़ाव समिति के अध्यक्षों के सुझाव लिए।
नंदकेशरी पड़ाव को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंनें कहा कि यहां पर गढ़वाल और कुमाऊं की डोलियों और छंतोलियों का मिलन होगा और भक्तों की अपार संख्या होगी, लिहाजा प्रत्येक विभाग यहां पर अपनी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के लिए कमर कस ले।
नंदकेशरी पड़ाव अध्यक्ष पुष्कर सिंह ने कहा कि प्रशासन को यहां पर पार्किंग, शौचालयों, पेयजल, और भोजन व्यवस्था के लिए अभी से कार्य शुरू करना होगा, कुलसारी पड़ाव के अध्यक्ष गोबिंद सिंह भंडारी ने कहा कि प्रत्येक पड़ाव पर बैठक किया जाना जरूरी है जिससे वहां की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
बैठक में लोगों ने अपने पिछले राजजात यात्रा के अनुभव भी शेयर किये।
अक्षय पंकज -तहसीलदार थराली
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post