देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों के कुल 56 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों को भविष्य में भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post