सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेकर ‘सहकार से समृद्धि’ पर उत्तराखंड सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।
डॉ. रावत सम्मेलन में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, डेयरी व बहुउद्देश्यीय समितियों के विस्तार और सहकारी बैंकों की सुदृढ़ता पर सुझाव देंगे। गुजरात प्रवास के दौरान वे बनासकांठा जिले में स्थित सहकारिता संस्थानों, विशेषकर पालनपुर की बनास डेयरी सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भी दौरा करेंगे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post