उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वृहद प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की । इस दौरान करन माहरा ने राज्यपाल को राज्य में हाल ही में संपन्न त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में हुई धांधलियों व सरकारी संरक्षण में सत्ताधारी दल द्वारा की गई गुंडागर्दी गोली बारी व अपहरण की घटना व नेता विपक्ष यशपाल आर्य व विधायकों के खिलाफ की एफ आई आर पंजीकृत करने तथा राज्य के अधिकारियों द्वारा असंवैधानिक कार्य करने के मामलों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने आरक्षण से लेकर नैनीताल टिहरी रुद्रप्रयाग व बेतालघाट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पर डाका डाला गया । इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने व राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर निर्देश देने की मांग करी।
करन माहरा , प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post