
सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन मकान में हुए केयरटेकर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीन रावत उर्फ अमन और पवन कुमार नशे के आदी हैं और चोरी की नीयत से साइट पर पहुंचे थे। मृतक जर्रार अहमद (68 वर्ष) का मोबाइल और नकदी चुराने के दौरान विरोध करने पर दोनों ने लोहे की सरिये से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त सरिया बरामद कर लिया है।
अजय सिंह ,एसएसपी देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post