कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार, प्रशासन चला गांव की ओर’ कार्यक्रम के तहत आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष के लिए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि शिविरों की अवधि 15 दिन बढ़ाया जाना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों से प्रदेशभर में 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रभावी योजनाएं लागू कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post