सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती पर देहरादून के कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने जनरल रावत को पहाड़ और वहां के युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील बताते हुए कहा कि सेना भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गणेश जोशी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास में भी जनरल बिपिन रावत की अहम भूमिका रही। उनके प्रयासों से पिथौरागढ़ और जोशीमठ में सेना की ब्रिगेडों के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के मुख्य द्वार का नाम भी जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति जनरल रावत का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
Reported By: Arun Sharma











Discussion about this post