प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह शुभकामनाएं उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की ओर से प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियां और संगठन के विचार जन-जन तक और अधिक मजबूती से पहुंचेंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post