देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला वार्ड के दौड़वाला में कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि चकराता विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।
वैभव वालिया ने कहा कि माताएं और बहनें समाज की आधारशिला हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post