नगर निगम देहरादून ने शहर में पशुओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पशु चिकित्सा अनुभाग बंदरों, आवारा कुत्तों, पालतू पशुओं, डेयरी और मीट से संबंधित शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई कर रहा है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल के अनुसार, पालतू श्वान पॉलिसी 2025 को 14 मार्च से लागू कर दिया गया है। इसके तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर चालान व नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
नगर निगम बिना लीश और मज़ल के कुत्तों को घुमाने, गंदगी फैलाने और सफाई न करने जैसी शिकायतों पर तुरंत जुर्माना लगा रहा है। वहीं, बंदरों की समस्या से निपटने के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है।
नगर निगम का दावा है कि शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल रही है।
डॉ वरुण अग्रवाल ,पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम देहरादून
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post