मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेजर ध्यानचंद स्मृति 6 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आज समापन हो गया जिसमें मसूरी के साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों ने भाग लिया फाइनल मुकाबला कोलकाता और स्टील प्लांट भिलाई के बीच खेला गया जिसमें स्टील प्लांट विजयी रही इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और नगर निगम पार्षद सुमेंद्र बोहरा ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया..
इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा हर वर्ष मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं उन्होंने बताया कि आज जहां खेलों के प्रति रूझान कम होता दिख रहा है वही ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है
इस मौके पर नगर निगम पार्षद सुमेंद्र बोहरा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हर क्षेत्र में आयोजित की जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को जागरूक किया जा सके…
मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष, सूरत सिंह रावत
सुमेंद्र बोहरा पार्षद नगर निगम देहरादून
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post