नरेंद्रनगर के व्यापारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्यापारियों का वार्षिक लाइसेंस शुल्क पालिका प्रशासन द्वारा 100 से 300% तक बढ़ा दिया गया,
इस मामले को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल, संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी एवं जिला मंत्री राजेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में उप जिला अधिकारी आशीष घिल्डियाल से मिला,
उक्त मामले में वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि व्यापारियों का वार्षिक लाइसेंस शुल्क में बेतहाशा वृद्धि से नगर के व्यापारी सकते में हैं,
नगर में व्यापार की मंद स्थिति के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है, लिहाजा लाइसेंस शुल्क निर्धारण में,नगर की व्यापार की स्थिति को देखते हुए की जाय,
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी एलम सिंह रावत को वार्ता में बुलाया गया,
उप जिला अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि लाइसेंस शुल्क के मामले में तुरंत बैठक बुलाकर वस्तु स्थिति को देखते हुए सामंजस्य के साथ मामले का हल निकाला जाएगा और उसी के बाद व्यापारियों से लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा।
एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
आशीष घिल्डियाल, एसडीएम नरेंद्रनगर,
जितेंद्र चांदपुरी, अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेंद्रनगर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post