राष्ट्रीय एकता को समर्पित भारत भारती संस्था की कार्यकर्ता कार्यशाला देहरादून में सम्पन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और ऊर्जा संवर्धन का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने इसे राष्ट्र साधना बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ता नवाचार और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनता है।
कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सतीश मुंडेपी ने अतिथियों का स्वागत किया और राजभवन में राज्यपाल से हुई भेंट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने संस्था को एक वर्ष में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
कार्यशाला में राष्ट्रप्रेम, नारी शक्ति, जन-जागरण और संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् के सजीव मंचन के साथ हुआ।
विनय पत्राले, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भारती संस्था
सतीश मुड़ेपी, प्रदेश अध्यक्ष भारत भारती संस्था
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post