एनडीए विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को फिर से दल का नेता चुना गया, जिसके बाद वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए के शीर्ष नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे।
नीतीश कुमार पहली बार मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन 7 दिन बाद इस्तीफा देना पड़ा। 2005 में आरजेडी को हराकर सत्ता में वापसी की और ‘गुड गवर्नेंस’ का ब्रांड बनाया। इसके बाद उन्होंने समय-समय पर महागठबंधन और NDA के साथ राजनीतिक समीकरण बदले, और अब 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभाला।
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की तारीखें:
मार्च 2000
नवंबर 2005
नवंबर 2010
फरवरी 2015
नवंबर 2015
जुलाई 2017
नवंबर 2020
अगस्त 2022
जनवरी 2024
नवंबर 2025
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post