कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है और किसी भी जिले में कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस कंपनियों और अधिकारियों के साथ आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लाखों एलपीजी कनेक्शन हैं और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, साथ ही नियमित सप्लाई भी जारी है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए और एजेंसी से सीधे सिलेंडर न दिए जाएं। कमर्शियल कनेक्शन 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत कई जगह छापेमारी और एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही, पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और गैस सप्लाई में सुधार के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं।
रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार।
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post