लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। देहरादून स्थित ट्रांजिट हॉस्टल, रेस कोर्स ऑफिसर कॉलोनी में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केदारनाथ पंडित ने पार्टी विस्तार की रणनीति पर चर्चा की और नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन में शामिल हुए नए चेहरों में सी.पी. सिंह को प्रदेश महासचिव (संगठन), नागेंद्र प्रसाद को प्रदेश सचिव एवं कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद शमीम खान को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून), काशीनाथ प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष (देहरादून) और ज्ञान पटेल को जिला महासचिव (देहरादून) मनोनीत किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई और मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का संकल्प लिया।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post