देहरादून: आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में शहरी विकास, पेयजल और लोक निर्माण विभाग की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को संस्तुति दी गई।
बैठक में नीलकंठ महादेव और रामनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी गई। साथ ही तकनीकी मानकों, जियोटेक्निकल सर्वे और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
पेयजल विभाग की पीपलकोटी, तिलवाड़ा और ऊखीमठ पेयजल योजनाओं तथा लालकुआं सीवरलाइन परियोजना को भी स्वीकृति मिली। ग्रेविटी आधारित योजनाओं में मीटर लगाने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की काठगोदाम बाईपास मार्ग परियोजना को भी मंजूरी प्रदान की गई, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post