पौड़ी नगरपालिका के एक वर्ष पूर्ण होने पर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने बीते कार्यकाल की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुराने और उलझे हुए मामलों को सुलझाने में पहले छह माह लगे, लेकिन अब सभी विकास कार्य निर्विवाद रूप से पूरे किए जाएंगे।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत अब तक 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। कूड़ा निस्तारण और आवारा गोवंश के लिए समुचित व्यवस्थाएं कर दी गई हैं, जिससे आने वाले समय में सड़कों पर गोवंश नजर नहीं आएगा।
उन्होंने बताया कि शहर के पुराने बाजार को हेरिटेज स्ट्रीट बनाने के लिए सरकार ने धनराशि जारी कर दी है और शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। पालिका के सभी भुगतानों के लिए यूपीआई कोड जारी कर दिया गया है, जिससे नागरिक अब ऑनलाइन जुर्माना और देय राशि जमा कर सकेंगे। हिमानी नेगी ने कहा कि नागरिकों और वार्ड सदस्यों के सहयोग से एक वर्ष में 170 से अधिक विकास कार्य शुरू किए गए, जिनमें से 88 पूरे हो चुके हैं। आने वाले चार वर्षों में पालिका क्षेत्र में और बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post