चुनावी वर्ष प्रारम्भ होने से पहले प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस पार्टी एक्टिव मोड में आ गयी है, कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पक्ष पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर भी दिखाई पड़ रही, कहा यह भी जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सत्ता को पाने में पूरी तरह से जद्दोजहद करती नज़र आ रही है____इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तन्म्यता व विनम्रता के साथ जनता के आगे अपने विषय रख रहे है_
उन्होने उम्मीद जताई है कि जनता कांग्रेस पार्टी की भावनाओं को समझ आगामी चुनावों में अपने हित में निर्णय लेते हुए मौका भी जरूर देगी____कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उनकी नज़र जनता के आदेश पर है, और वह विनम्रता से जनता से अपील भी कर रहे है की जनता अपना आशीर्वाद इस चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी को दे जिससे अब तक प्रदेश में भाजपा सरकार की गलत परंपराओ को दूर किया जा सके।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस।
Reported By; Praveen Bhardwaj












Discussion about this post