देहरादून में पिक काउंसिल के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने शिरकत की।
यह सेमिनार Cardiological Society of India की पिक काउंसिल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें इस बार का मुख्य विषय महिलाओं में बढ़ती हार्ट और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों पर केंद्रित रहा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हार्ट डिजीज को लेकर जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में इस बात पर गंभीर मंथन किया गया कि महिलाओं तक हृदय रोगों की सही जानकारी किस प्रकार पहुंचाई जाए, समय पर जांच और उपचार कैसे सुनिश्चित किया जाए, तथा गांव और शहर दोनों स्तरों पर जागरूकता अभियान कैसे प्रभावी बनाए जाएं।उन्होंने कहा कि देशभर से आई महिला डॉक्टरों और हृदय रोग विशेषज्ञों की भागीदारी इस आयोजन को और सार्थक बनाती है।
इस तरह के विमर्श से निश्चित रूप से ऐसे सुझाव निकलकर सामने आएंगे, जिनसे बहनों और माताओं को हृदय रोगों से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और पिक काउंसिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सेमिनार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
रितु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post