देहरादून में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लगातार दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्चे पर कैंट क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने की पहल की है।
अभियान को करणी सेना के कार्यकर्ताओं का भी व्यापक समर्थन मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने खर्चे पर कैंट विधानसभा क्षेत्र की सभी खराब सड़कों को सही करने का कार्य करेंगे।
सड़कों की जर्जर हालत से नाराज़ स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया। कई लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शुभम सिंह ठाकुर को हर संभव सहयोग देने की घोषणा भी की।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post