आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में दिग्गज नेताओं के बीच आपसी खींचतान खुलकर सामने आ रही है। दिल्ली में हुई घटनाओं के बाद वरिष्ठ नेता हरीश रावत की कथित अवहेलना को लेकर पार्टी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। यही नहीं, नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है और जुबानी जंग अब सार्वजनिक रूप ले चुकी है।
हरीश रावत के समर्थक लगातार उनके पक्ष में बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने हरक सिंह रावत के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें हरीश रावत को अहंकारी बताया गया था। टम्टा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के सामने अपनी बात रखना अहंकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद राज्य सभा
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post