CM पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
बैठक के दौरान बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि इस जत्थे का नेतृत्व परंपरागत रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। साथ ही, सरकार इस यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने जानकारी दी कि श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि के दर्शन करेंगे।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post