नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यह भूमि आस्था, परंपरा और साहस का प्रतीक रही है। उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कनेक्टिविटी और पर्यटन विकास को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास, शीतकालीन पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने जैसे प्रयासों की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post